रायपुर। Income Tax Raid: राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने निर्माण कंपनी, रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि कई कारोबारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी है।

Income Tax Raid: जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के घर और ऑफिस पर रेड मारी है। साथ ही उनके भाई संजय अग्रवाल के अवंतिविहार स्थित घर और ऑफिस पर भी दबिश दी है।

Income Tax Raid: इसके अलावा RSA इंफ्रा कंपनी के मालिक के घर और ऑफिस पर रेड मारी है। बताया जा रहा है कि टीम अंदर मौजूद है और घर और ऑफिस पर छानबीन कर रही है।

See also  CM Vishnudev Sai: सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, बिलासादेवी एयरपोर्ट को लेकर की ये चर्चा