रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि करते हुए उन्हें अब हर माह 8000 रुपये देने का ऐलान किया है।

इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने रायपुर नगर निगम के लिए 200 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है, जो नगरीय विकास के विभिन्न कार्यों में खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले स्वच्छता दीदियों को हर माह 7200 रुपये का मानदेय मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 8000 रुपये कर दिया गया है। यह निर्णय उनके लगातार किए गए उत्कृष्ट काम और स्वच्छता की दिशा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस कदम को स्वच्छता दीदियों का सम्मान बढ़ाने और उनकी मेहनत का उचित मूल्य देने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

साथ ही, उन्होंने नगर निगमों के विकास के लिए रायपुर के लिए 200 करोड़ रुपये की विशेष सहायता देने की घोषणा की है, जो शहर के विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने में खर्च किए जाएंगे।

See also  Liquor Scam Case : ED ने सौम्या चौरसिया को स्पेशल कोर्ट में किया पेश