रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 36 घंटे से चल रही मुठभेड़ में अब तक 15 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

बता दें कि यह मुठभेड़ गरियाबंद के कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र के भालुडिग्गी पहाड़ियों में चल रही है, जहां जवानों ने अपनी कार्रवाई जारी रखी है। एक घायल जवान को रायपुर एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए भेजा गया है।

इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सुरक्षा बलों की कुल 10 टीमें शामिल हैं। जवानों को अब सर्चिंग के दौरान और नक्सलियों के शव मिलने की संभावना है।

1 करोड़ का ईनामी नक्सली जयराम ढेर

मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय कमेटी के सदस्य और 1 करोड़ के ईनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती को ढेर किया गया है। अब तक 10 से अधिक महिला और पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें माओवादियों के सीनियर कैडर भी शामिल हैं। इनकी शिनाख्त की जा रही है।

See also  Mission2023: दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, प्रत्याशियों की लिस्ट पर लगेगी अंतिम मुहर

हथियारों की भारी बरामदगी

सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान एसएलआर राइफल जैसे स्वचालित हथियार सहित भारी मात्रा में अन्य हथियार बरामद किए हैं। यह ऑपरेशन गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप E30, कोबरा 207, CRPF 65, 211 बटालियन, और SOG नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी ने झुकी क्षेत्र में चलाया था।

मुख्यमंत्री साय ने जवानों की बहादुरी की सराहना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुठभेड़ में जवानों की सफलता को सराहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। डबल इंजन की सरकार में हमारा छत्तीसगढ़ 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होगा। जवानों की यह कामयाबी सराहनीय है, और उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं।”

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन अब भी जारी है और अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा, एक केंद्रीय कमेटी सदस्य भी मारा गया है और 1 करोड़ का नक्सली भी ढेर हो चुका है। छत्तीसगढ़ में 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

See also  राशन कार्ड धारियों के लिए जरूरी खबर : इस दिन तक करवा लें सभी सदस्यों का ई-केवाईसी