मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आपका दिन आज ऊर्जा और दृढ़ संकल्प से भरा रहेगा। लेकिन आज आपको अपनी समझदारी के साथ फैसला लेकर कार्य करना है। नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। शाम तक आपको अच्छी खबर मिलने की संभावना है। भोजन को लेकर आपको खुशी मिलेगी। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज की सलाह: भोजन का आनंद लें।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 9

वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
आपके दिन की शुरुआत आज उतार-चढ़ाव के साथ होने की संभावना है। आज आप अपने स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान दें। सफलता पाने के लिए आपको वास्तव में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। इससे पीछे हटने से बचें। चुनौतियों का सामना आज आपको करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने का प्रयास करें।
आज की सलाह: चुनौतियों से निपटने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 4

मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी आपस में टकराव हो सकती है। काम के उद्देश्य से आप घर से दूर जा सकते हैं। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहां आपको आर्थिक लाभ की संभावना है। आज आपको थोड़ा संभलकर कार्य करने की जरूरत है। 
आज की सलाह: आर्थिक लाभ के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है, घबराएं नहीं।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 7

See also  हरिद्वार कुंभ में 22 लाख लोगों ने लगाई डुबकी,काशी से राजधानी रायपुर तक शिवरात्रि की धूम

कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
आप अपने चारों ओर से लाभ मिल सकता है। आज आपके कुछ प्रियजन आपको खुशखबरी दे सकते हैं। आपसे रिश्ते बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। कोशिश करें कि वह आपसे नाराज न हों बल्कि खुश हों। परिवार में समय बिताने का भरपूर प्रयास करें। प्रेमी के साथ कुछ उतार-चढ़ाव भरी बातें हो सकती हैं। इसलिए संभलकर रहें।
आज की सलाह: परिवार को समय दें।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 10

सिंह राशि  (aaj ka singh rashifal)
आज आपकी धार्मिक कार्यों में अत्यधिक रुचि रहेगी। प्रेम जीवन सामान्य बीतेगा। वहीं आज आपको कुछ गलतफहमियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे बचकर रहें। अपने रोजमर्रा के कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ रचनात्मक कार्य करने का प्रयास करें। आलस्य से बचें। 
आज की सलाह: आलस्य दूर करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 11

कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
आज आपको व्यापार में कुछ अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। व्यापार के लिए यह दिन आपका काफी अच्छा रह सकता है। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ सकता है। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लेकिन विद्यार्थियों को आज अपनी एकाग्रता पर कार्य करने की जरूरत है। 
आज की सलाह: छात्रों को अपने पढ़ाई पर एकाग्र रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 9

See also  Horoscope 20 June 2023 : मित्र के सहयोग से मिल सकते हैं नौकरी के अवसर, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक के राशि तक का हाल

तुला राशि (aaj ka tula rashifal)
आप कार्यस्थल पर आज ऊर्जावान रहेंगे। आपको आज घरेलू और वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद लेने का दिन है। समय निकालकर घर परिवार के साथ एन्जॉय करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य आज सामान्य रहने की संभावना है। वाणी की वजह से किसी के भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है इसलिए वाणी पर ध्यान दें।
आज की सलाह: वैवाहिक जीवन का आनंद लेने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 26

वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
आज आप दिन की शुरुआत से ही चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी आज संभव हैं लेकिन यह समस्याएं मौसम बदलने की वजह से हो सकती हैं। शत्रुओं को हावी न होने दें। अत्यधिक खर्च पर लगाम की जरूरत है। निवेश के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।  
आज की सलाह: निवेश के लिए दिन अच्छा है।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 4

धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लाने वाला हो सकता है क्योंकि जिस कार्य को लेकर आप काफी समय से चिंतित थे। आज वह पूरा हो सकता है। वहीं आज आपके लिए एक से ज्यादा आय के स्रोत बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। काम में व्यस्तता की वजह से आपको आज मानसिक तनाव रहने की संभावना है।
आज की सलाह: काम के बीच आराम करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 6

See also  Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, कर्क राशि में मचेगी बड़ी हलचल, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
आपका आज किसी चीज में अत्यधिक खर्च होगा। जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर बड़ी चिंता रहेगी। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। विवाद से दूरी बनाकर रहें। वरिष्ठों के साथ आपके अच्छे संबंध बनेंगे।  
आज की सलाह: चिंता करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 10

कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आपके निर्णय आज विकास को लेकर होंगे। अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। स्वास्थ्य की स्थिति मजबूत होगी क्योंकि आपको पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में आपको लाभ मिलेगा।  
आज की सलाह: वैवाहिक जीवन का आनंद लेने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 8

मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। क्योंकि आज आपको तनाव और काम की व्यस्तता परेशान कर सकती है। कार्यस्थल पर आपको वांछित परिणाम के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। वैवाहिक जीवन अच्छा गुजरेगा।