BJP

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2025 के लिए अपने चुनावी दल की संरचना तैयार कर ली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, किरण सिंह देव ने नगर पालिक निगम चुनाव के लिए चुनाव संचालक, सहसंचालक और समन्वयकों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ में यह चुनाव 11 फरवरी को आयोजित होंगे, जिनके परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

इस बार नगरीय निकाय के चुनाव EVM से ही होंगे। 3 चरण में 17, 20 और 23 फरवरी को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके नतीजे 18, 21 और 24 फरवरी को आएंगे। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। 24 फरवरी तक आचार संहिता लागू रहेगी।

See also  नगरीय निकाय चुनाव 2021 Live Update : बिरगाँव के सभी 40 वार्डों के परिणाम घोषित, किसी पार्टी को बहुमत नहीं