टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। खर्च शुभ कार्यों में होगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। संतान का साथ मिलेगा। व्यापारिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धन बचत पर फोकस बनाए रखें।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे आएंगे। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आय का नया मार्ग शुरू हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। किसी मित्र का सहयोग आर्थिक उन्नति में मदद करेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को आज कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। धन से जुड़ा कोई मामला भी सुलझ सकता है। राजनीतिक तंत्र से लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर कंट्रोल रखें और वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।

See also  Horoscope 30 March 2025 : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन इस राशि के लोगों को करियर में मिलेंगे अच्छे अवसरों, पढ़ें अपना राशिफल

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के आज भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। यात्रा की स्थिति बन सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। शुभता में वृद्धि होगी। सेहत व धन आपके पक्ष में रहेंगे। संतान व जीवनसाथी की सेहत पर नजर बनाए रखें। व्यापारिक स्थिति शुभ रहेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज बचकर दिन पार करना चाहिए। चोट चपेट लग सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। धन को लेकर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम व संतान का साथ मिलेगा। व्यापारिक रूप से स्थिति ठीक कही जाएगी।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा हो जाएगा। दिन की शुरुआत में आर्थिक परेशानी आ सकती है लेकिन शाम तक चीजें आपके पक्ष में हो जाएंगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बाकी सभी चीजें आपके पक्ष में रहने वाली हैं।

See also  Horoscope 28 February 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का हाल

तुला राशि- तुला राशि के कुछ जातकों का आज शादी-ब्याह तय हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन दूर होगी। अपनों का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की मिलेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। बाकी स्थिति अच्छी दिख रही है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक आज वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आगमन बढ़ेगा। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। सेहत पहले से अच्छी हो जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय रहेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लिखने-पढ़ने के लिए शुभ रहने वाला है। कुछ लोगों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम व संतान मध्यम है। लाइफ में किसी स्पेशल व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं।

See also  Horoscope 30 May 2023 : इन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि पर क्रोध से बचने की जरूरत, जानें क्या कहते है आपके सितारें

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन आज गृहकलह के भी संकेत हैं। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक आज सितारों की तरह चमकते दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा दिख रहा है। व्यापारिक रूप से स्थिति सामान्य रहने वाली है। अपनों के सहयोग से पारिवारिक मामला सुलझ सकता है। धन की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। संतान की सेहत पर नजर रखें।