रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के प्रयासों में एक नया नाम जुड़ गया है। स्टार एयरलाइंस ने रायपुर से झारसुगुड़ा, लखनऊ और हैदराबाद के लिए अपनी उड़ानें शुरू कर दी गई हैं।

लगातार बढ़ती हवाई यात्रियों की संख्या और इस सेक्टर में लाभ को देखते हुए कई निजी कंपनियां रायपुर से हवाई सेवाओं की शुरुआत कर रही हैं। यह एयरलाइन संजय घोडावत ग्रुप का हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि भारत में एविएशन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और हर नागरिक के लिए हवाई यात्रा को सुलभ बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने रीजनल कनेक्टिविटी योजना शुरू की है। इसी योजना के तहत स्टार एयर ने रायपुर को नए गंतव्यों से जोड़ा है।

See also  ED की बड़ी कार्रवाई: आबकारी घोटाले में कवासी लखमा और हरीश लखमा की करोड़ों की संपत्ति अटैच, सुकमा का कांग्रेस कार्यालय भी शामिल