रायपुर। छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निहारिका बारिक सिंह को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया है, जबकि अमित कटारिया को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, रजत कुमार को सचिव और अभिजीत सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष को कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के चयन का अधिकार दिया है।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद एसीएस मनोज पिंगुआ आज अध्यक्ष पद से मुक्त हो गए। उन्हें अक्टूबर 2021 में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसियेशन का अध्यक्ष बनाया गया था। याने करीब साढ़े तीन साल इस पद पर रहे। प्रसन्ना आर पिंगुआ की कार्यकारिणी में सचिव थे।

See also  मतदान कर्मियों को हवाई मार्ग से पहुंचाने छत्तीसगढ़ को एयरफोर्स से मिले 10 चॉपर और दो एयर एम्बुलेंस