नई दिल्ली। इस बार दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल तीन बार लगातार जीत दर्ज करने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी के प्रत्याशी प्रवेश सिंह ने उन्हें 3,000 वोटों से शिकस्त दी है।

चुनाव नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोटअंतर
बीजेपीप्रवेश सिंह25,057+3,000
AAPअरविंद केजरीवाल22,057-3,000
कांग्रेससंदीप दीक्षित3,873-21,184

तीन बार जीत के बाद केजरीवाल को झटका

अरविंद केजरीवाल जो इस बार भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं अब तक तीन बार इस सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 2013 में इस सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने लगातार इस सीट पर जीत दर्ज की।

शीला दीक्षित को हराया था

नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल की पहली बड़ी जीत 2013 में हुई थी जब उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को हराया था। यह जीत उनके राजनीतिक करियर के लिए एक अहम मोड़ साबित हुई और इसके बाद उन्होंने दिल्ली की राजनीति में अपनी मजबूत जगह बनाई।

See also  Delhi Election Result 2025 : 27 साल बाद बीजेपी बनाएगी सरकार! केजरीवाल, सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज हारे, आतिशी ने बचाई साख

नई दिल्ली सीट का खास महत्व

नई दिल्ली विधानसभा सीट से एक खास बात यह जुड़ी रही है कि इस सीट से जीतने वाला विधायक अक्सर दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठता रहा है। अरविंद केजरीवाल ने भी इस सीट से जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की थी। अरविंद केजरीवाल के लिए यह सीट राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण रही है और इस बार भी वह इस सीट को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।