रायपुर/धमतरी। CG Nikay Chunav 2025 Voting: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में सुबह से वोटिंग जारी है। मतदान के दौरान धमतरी के बाजारापारा बूथ पर वोट देने के लिए पहुंचे मतदाता कुंज बिहारी देव को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

CG Nikay Chunav 2025 Voting: इस बार चुनाव में मतदाता ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) जरिये एक साथ महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान कर रहे हैं। महापौर के लिए 79, पार्षद के लिए 1,889 और अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी निकायों में मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।

CG Nikay Chunav 2025 Voting: 5992 मतदाता केंद्र बनाए गए

निकाय चुनाव के लिए 5,992 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1,531 संवेदनशील और 132 अतिसंवदेनशील मतदान केंद्र हैं। दो जिलों में उपचुनाव के लिए 22 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दस निकायों में 44,74,269 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिला और 512 अन्य मतदाता हैं।

See also  Kshitij celebrates Children’s Day with Varun Sharma, Manara Chopra, Daisy Shah, and more at St. Auxilium SchoolKshitij celebrates Children’s Day with Varun Sharma, Manara Chopra, Daisy Shah, and more at St. Auxilium School