रायपुर। प्रयागराज महाकुंभ में जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है। रेलवे ने गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को तीन दिनों के लिए रद्द करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 15160 (दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस) 19, 20 और 21 फरवरी 2025 को दुर्ग से नहीं चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 15159 (छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस) 21, 22 और 23 फरवरी 2025 को छपरा से रद्द रहेगी।

See also  डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे टीएस सिंहदेव