टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में पहले चरण के चुनाव के दौरान मतदान पेटी लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से मारपीट भी की गई। घटना कटकोना पंचायत की है, जहां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 107 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

कैसे हुई घटना?

मिली जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी को कटकोना पंचायत में कुछ असामाजिक तत्वों ने मतदान पेटी लूटने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के साथ हाथापाई और मारपीट भी की।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से एक्शन लिया और 107 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की जांच में जुटी हुई है।

See also  धान बेचने से वंचित रह गए पंजीकृत पात्र किसानों को मिली राहत, एक और टोकन देने का मिला आदेश