रायपुर। Raipur City News: छत्‍तीसगढ़ में महाशिवरात्रि पर्व का उत्‍साह देखते ही बन रहा है। प्रदेश के शिवालयों में भक्‍तों की भीड़ सुबह चार बजे से ही लगी हुई है। मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया है, परिसर में विशेष सज्‍जा की गई है। रायपुर के सैकड़ों साल पुराने हटकेशवर नाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्त जुटने शुरु हो गए थे। भक्‍त शिव मंदिरों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

Raipur City News: गरियाबंद के भूतेश्‍वरनाथ महादेव के दरबार में उमड़ी भक्‍तों की भीड़

गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ महादेव के दरबार में भक्‍तों का सैलाब उमड़ा है। मंदिर-देवालयों में शिवभक्त पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं। हाथों में जल लेकर भगवान का जलाभिषेक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां हर साल शिवलिंग की ऊंचाई बढ़ रही है। वर्तमान में 84 फीट ऊंचाई और 290 फीट गोलाई है। सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

See also  Raipur City News: अनियंत्रित कार ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग