टीआरपी डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस के बाद यूरोपीय देशों ने यूक्रेन के प्रति अपना समर्थन मजबूत कर दिया है। वहीं, व्हाइट हाउस ट्रंप के पक्ष में खड़ा दिखाई दिया।

ओवल ऑफिस में गरमागरम बहस के बाद जेलेंस्की हुए रवाना

शुक्रवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस के साथ जेलेंस्की की अप्रत्याशित जुबानी जंग हुई। इसके बाद जेलेंस्की व्हाइट हाउस छोड़कर चले गए। इस बहस ने अमेरिका और यूरोप के बीच यूक्रेन के मुद्दे पर गहरी होती खाई को उजागर कर दिया। वहीं कई देश युक्रेन के समर्थन में उतर आए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जेलेंस्की के सपोर्ट में युक्रेन का फ्लैग डीपी पर लगा कर भी कई देश सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

यूरोपीय नेताओं का जेलेंस्की को समर्थन

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने लिखा, आपकी गरिमा ने यूक्रेन के साहस को दर्शाया है। हम न्यायपूर्ण शांति के लिए आपके साथ हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, रूस हमलावर है, यूक्रेन पीड़ित है। उसे मदद देना सही था और सही रहेगा।

See also  BIG BREAKING: इंडिया का मोस्ट वांटेड कोरोना पॉजिटिव!

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अमेरिका और यूरोपीय नेताओं के बीच यूक्रेन पर चर्चा के लिए शिखर सम्मेलन बुलाने का आह्वान किया। जर्मनी के भावी चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा, हम अच्छे और मुश्किल समय में यूक्रेन के साथ हैं। एस्टोनिया, कनाडा, फिनलैंड, लात्विया, पोलैंड और नीदरलैंड के नेताओं ने भी यूक्रेन का समर्थन किया।

व्हाइट हाउस ने ट्रंप का किया बचाव

व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि ट्रंप और वेंस की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति को समर्थन मिल रहा है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, पहली बार किसी राष्ट्रपति ने अमेरिका के लिए ऐसा मजबूत रुख अपनाया है। गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम ने कहा, हम अमेरिका का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अमेरिकी संसद में भी बंटी राय

डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा, उन्होंने जेलेंस्की के साथ अपमानजनक व्यवहार किया। ट्रंप यूक्रेन के बजाय रूस के साथ खड़े हैं।

यूक्रेन के समर्थन में आए ये देश

ट्रंप-ज़ेलेंस्की विवाद के बाद स्लोवेनिया, बेल्जियम, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, कनाडा, रोमानिया, क्रोएशिया, फिनलैंड, एस्तोनिया, लातविया, नीदरलैंड, फ्रांस, लक्ज़मबर्ग, पुर्तगाल, स्वीडन, जर्मनी, नॉर्वे, चेक गणराज्य, लिथुआनिया, मोलदोवा, स्पेन, पोलैंड, यूके और पूरे यूरोपीय संघ (EU) ब्लॉक ने यूक्रेन के प्रति अपना समर्थन जताया है।

See also  आधी रात को अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर भीषण हमला: 55 सैनिक ढेर, 19 चौकियों पर तालिबान का कब्जा; PAK का जवाबी 'ऑपरेशन गजब लिल हक' शुरू