रोहतक। Himani Narwal Murder Case: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवलाल की हत्या मामले में एसआईटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसआईटी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हमने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच की जा रही है।

Himani Narwal Murder Case: खुद को बता रहा बॉयफ्रेंड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने पुछताछ के दौरान खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का बॉयफ्रेंड बताया है। आरोपी ने यह भी दावा किया है कि उसने हिमानी के घर उसकी हत्या की। हिमानी को मारने के बाद उसके शव को सूटकेस में डाल दिया।

Himani Narwal Murder Case: आरोपी ने किया ये बड़ा खुलासा

वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा कि हिमानी नरवाल उसे ब्लैकमेल कर रही थी। साथ ही उसने हिमानी पर लाखों रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में कहा कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ लगातार जारी है। जांच के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।

See also  Corona virus Peak Reduction in India: भारत में शांत हो रही है कोरोना की पहली लहर, पीक से 20 पर्सेंट की गिरावट, डबलिंग रेट में भी सुधार