रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ऐतिहासिक जीत मिली है। सभी नगर निगमों में भाजपा के महापौर चुने गए, और अब पार्टी सभापति पदों पर भी कब्जा जमा रही है। हाल ही में रायपुर नगर निगम में भी भाजपा का सभापति चुना गया है।
BJP का पंचायतों में भी परचम
पंचायत चुनावों में भी बीजेपी को जबरदस्त सफलता मिली है।
- 27 जिला पंचायतों में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर कब्जा किया।
- 146 जनपदों में से अब तक 129 में चुनाव हुए, जिसमें भाजपा ने 116 जनपदों में अध्यक्ष और 119 में उपाध्यक्ष का पद हासिल किया।
- कांग्रेस को केवल 10 अध्यक्ष और 8 उपाध्यक्ष के पद मिले।
- सीपीआई के 2 अध्यक्ष और 2 उपाध्यक्ष विजयी रहे।
- गोंडवाना पार्टी ने भी 1 अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
चार जिलों में भाजपा का दबदबा
शनिवार को बलौदाबाजार, कबीरधाम, बालोद और बिलासपुर जिलों में पंचायत चुनाव संपन्न हुए, जिनमें भाजपा को बड़ी सफलता मिली।
- बालोद: अध्यक्ष- तारिणी चंद्राकर, उपाध्यक्ष- तेजराम साहू।
- कबीरधाम: अध्यक्ष- ईश्वरी साहू (निर्विरोध), उपाध्यक्ष- कैलाश चंद्रवंशी (निर्विरोध)।
- बलौदाबाजार: अध्यक्ष- आकांक्षा जायसवाल (निर्विरोध), उपाध्यक्ष- पवन साहू (निर्विरोध)।
- बिलासपुर: अध्यक्ष- राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष- ललिता संतो कश्यप।
अब तक बचे हुए 17 जनपदों में चुनाव 12 मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे। इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपा का वर्चस्व और मजबूत हो गया है।
किस जिले में कौन अध्यक्ष
| कोरिया | रोहित पैकरा |
| सूरजपुर | चंद्रमणी पैकरा |
| बलरामपुर | हिरामुनी निकुंज |
| सरगुजा | निरूपा सिंह |
| रायगढ़ | शिखा गबेल |
| कोरबा | पवन कुमार सिंह |
| बिलासपुर | राजेश सूर्यवंशी |
| जीपीएम | समीरा पैकरा |
| सक्ती | द्रौपदी चंद्रा |
| जांजगीर चांपा | सत्य लता मिरी |
| महासमुंद | मोगरा पटेल |
| बलौदाबाजार | आकांक्षा जायसवाल |
| गरियाबंद | गौरीशंकर कश्यप |
| धमतरी | अरुण कुमार सार्वा |
| बालौद | तारणी चंद्राकर |
| दुर्ग | सरस्वती बंजारे |
| बेमेतरा | कल्पना तिवारी |
| कबीरधाम | ईश्वरी साहू |
| राजनांदगांव | किरण वैष्णव |
| मोहला-मानपुर | नम्रता सिंह |
| खैरागढ़-गंड़ई | प्रियंका ताम्रकार |
| कांकेर | किरण नरेटी |
| कोंडागांव | रीता शोरी |
| नारायणपुर | नारायण मरकाम |
| बस्तर | वेदवती कश्यप |
| दंतेवाड़ा | नंदलाल मुड़ामी |
| बीजापुर | जानकी कोरसा |



