टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अनियमितताओं के खिलाफ एक बार फिर EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) और ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीमों ने छापेमारी की है। रायगढ़ में निलंबित DFO अशोक पटेल के आवास पर रेड की गई, जो पहले सुकमा में पदस्थ थे।

जांच एजेंसियां उनके कार्यालय सहित अन्य ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। रायगढ़ के कृष्णा वाटिका कॉलोनी, पुसौर के पास स्थित उनके पैतृक गांव झालमुड़ा में भी कार्रवाई जारी है। सुबह 6 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छापेमारी

जांच एजेंसियां दंतेवाड़ा, सुकमा, जगदलपुर, बीजापुर, रायगढ़ और जांजगीर जिलों में भी रेड कर रही हैं। वन विभाग, शिक्षा विभाग और ट्राइबल विभाग से जुड़े अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। साथ ही निलंबित DFO अशोक पटेल के परिवार के सदस्यों के घरों पर भी जांच जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, EOW और ACB की टीम 12 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।

See also  CG NEWS : टमाटर की लाली पड़ रही जेबों पर भारी, इस वजह से 5 गुना बढ़ीं कीमतें...

कोंटा में भी छापेमारी

कोंटा जिले में भी EOW और ACB की टीमों ने दस्तक दी है। यहां की पुरानी बस्ती में स्थित एक शिक्षक के घर पर छापा मारा गया है। इसके अलावा, जिले के दो अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई जारी है।

तीन ब्लॉक मुख्यालयों में एक साथ जांच

सुकमा जिले में भी EOW और ACB की टीमें सक्रिय हैं। सुकमा DFO निवास, छिंदगढ़ में पूर्व DMC के घर और कोंटा ब्लॉक मुख्यालय में छापेमारी हो रही है। सुबह 7 बजे से इन तीनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई जारी है। EOW और ACB की इस व्यापक कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।