रायपुर। जयस्तंभ चौक के पास स्थित पुराने नगर निगम कैंपस में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग कबाड़ और कचरे में लगी, जिससे इलाके में घने धुएं का गुबार फैल गया।

आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर, CPI से जुड़े 6 संगठनों पर सरकार ने लगाई रोक,देखें लिस्ट