रायपुर। राजधानी रायपुर जिले में कक्षा पहली से चौथी और छठी से सातवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी घोषित कर दी गई है। जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा पहली की परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेंगी, जिनका समय सुबह 7:30 से 9:30 तक निर्धारित किया गया है।

वहीं, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाएं 24 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं का समय सुबह 7:30 से 10:30 तक रहेगा।

See also  CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की वार्षिक परीक्षा हेतु समय सारिणी हुई जारी