रायपुर। राजधानी रायपुर के पास स्थित खरोरा थाना क्षेत्र के मुड़ीपार ITBP कैंप में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दरअसल कैंप में तैनात एक सिपाही ने ASI को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खरोरा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच गई है। फ़िलहाल गोली मारने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार उम्र 32 साल ने हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया उम्र 56 साल की गोली मारकर हत्या कर दी।

See also  CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, IAS अफसरों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी, देखें लिस्ट