Monsoon session, Chhattisgarh Vidhansabha, CM Vishnudev Sai

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक विक्रम उसेंडी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत पखांजूर से मायापुर तक सड़क निर्माण के अधूरे कार्य का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि बरसात से पहले सड़क निर्माण पूरा करने की घोषणा के बावजूद अब तक कार्य अधूरा क्यों है।

इस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि 26 जुलाई 2024 को इस सड़क की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण की घोषणा की गई थी और कार्य पूरा करने का प्रयास भी किया गया। लेकिन महाराष्ट्र सीमा से जुड़े होने और भारी ट्रैफिक की वजह से कुछ कठिनाइयाँ आईं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस कार्य को पूरा किया जाएगा।

विधायक उसेंडी ने आगे सवाल किया कि जब बरसात से पहले कार्य पूरा करने की घोषणा की गई थी, तो अब तक कम से कम पैच रिपेयरिंग का कार्य क्यों नहीं शुरू हुआ? उन्होंने पूछा कि क्या 15 जून से पहले सड़क बन पाएगी?

See also  दंतेवाड़ा के छिंदनार पहुंचे सचिन तेंदुलकर: बच्चों के साथ खेली रस्साकशी

इस पर उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बजट प्रावधान के तहत इसे पूरा किया जाना था, लेकिन 15 जून तक कार्य संभव नहीं है। हालांकि, रिपेयरिंग के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि बरसात से पहले कम से कम सड़क की माइनर रिपेयरिंग होनी चाहिए ताकि वह चलने लायक हो सके।