बालोद। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही। इसी के तहत बालोद में एक डॉक्टर के साथ 50 लाख 48 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने फेसबुक के जरिए एक ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कीम में निवेश किया था, लेकिन बाद में पता चला कि यह एक फ्रॉड था।

पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि साइबर ठगी की जाल में पहले अशिक्षित लोग फंसते नजर आते थे, लेकिन पढ़े लिखे शिक्षित लोग भी घर बैठे मोटी रकम कमाने की लालच में लाखों रुपए गंवा रहे हैं।

बालोद एसपी एसआर भगत ने लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी पढ़े लिखे शिक्षित लोग साइबर ठगी के शिकार होते मामले को लेकर चिंता जताई। उन्होंने लोगों से साइबर ठगी से बचने की अपील भी की है।

See also  CBSE 10th-12th Board Exam Date Reschedule: सीबीएसई ने बदली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख, अब इस तारीख को पहला पेपर, यहां चेक करें शेड्यूल