वाशिंगटन। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने अपने स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी ‘एक्स’ को अपनी ही कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी एक्सएआई को 33 अरब डॉलर में बेचने की घोषणा की है। हिस्सेदारी अधिग्रहण के रूप में हुए इस सौदे में शामिल दोनों कंपनियां निजी तौर पर संचालित हैं। इसका मतलब है कि उन्हें इस सौदे से जुड़े वित्तीय पहलू का खुलासा सार्वजनिक करने की ज़रूरत नहीं है। बता दें कि अभी X के 600 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं।

मस्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि यह कदम एक्सएआई की उन्नत एआई क्षमता और विशेषज्ञता को एक्स की व्यापक पहुंच के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को तलाशने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि इस सौदे में एक्सएआई का मूल्य 80 अरब डॉलर और एक्स का मूल्य 33 अरब डॉलर आंका गया है। टेस्ला एवं स्पेसएक्स कंपनियों के मुखिया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार मस्क ने वर्ष 2022 में ट्विटर नामक साइट को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। उन्होंने इसकी नीतियों में बदलाव करने के साथ इसका नाम भी बदलकर ‘एक्स’ कर दिया था।

See also  Tesla Showroom in India: मुंबई में खुला टेस्ला का पहला शोरूम, एलन मस्क की भारत में एंट्री, जानें कीमत, मॉडल और आगे की प्लानिंग

मस्क ने क्यों बेच दिया X?

दरअसल, मस्क का कहना है कि हम डेटा, मॉडल, कंप्यूटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को एकजुट करने की डायरेक्शन में एक बड़ा स्टेप उठा रहे हैं। उनका कहना है कि X और xAI का फ्यूचर आपस में जुड़ा हुआ है, जिससे स्मार्ट और इफेक्टिव एक्सपीरियंस मिलेगा। मस्क ने इस अधिग्रहण को सिर्फ एक शुरुआत बताया है। साथ ही दोनों कंपनियों के एंप्लाइज के हार्ड वर्क और डेडिकेशन की सराहना की। वहीं X की CEO लिंडा याकारिनो ने इस डील पर रियेक्ट करते हुए कहा कि फ्यूचर पहले से कहीं ज्यादा ब्राइट है।

X की फाइनेंशियल कंडीशन में सुधार नहीं

जानकारी के लिए बता दें कि मस्क ने 2022 में ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर देकर खरीदा था। पिछले दो सालों में उन्होंने इसे सबसे बेहतरीन कंपनियों में से एक में बदल दिया, जिससे यह फ्यूचर में बड़े पैमाने पर डेवलपमेंट के लिए तैयार हो सके। हालांकि X की फाइनेंशियल कंडीशन में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। दिसंबर में फिडेलिटी के मुताबिक X की वैल्यू 12 बिलियन डॉलर तक गिर गई थी।