बिलासपुर। Train Cancelled List: ओडिशा और आंध्रप्रदेश की यात्रा करने वाले छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। दरअसल, रेलवे ने 6 ट्रेनें रद्द कर दी है। टिटलागढ़-लखोली और टिटलागढ़-संबलपुर सेक्शन में पुल पुनर्निर्माण कार्य के चलते 1 अप्रैल से 26 मई तक 62 बार ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

Train Cancelled List: ये ट्रेनें प्रभावित

टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर और बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर– 1, 4, 8, 11, 15 अप्रैल और विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर और रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर– 2, 6, 10, 13, 19, 23, 27 अप्रैल, 3, 6, 11, 18, 20, 25 मई इसी के साथ रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर और जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर– 2, 6, 10, 13, 19, 23, 27 अप्रैल, 3, 6, 11, 18, 20, 25 मई को प्रभावित रहेंगी।

See also  रकबा बढ़ाकर किया लाखों का धान घोटाला, पुलिस ने बिचौलिए को गिरफ्तार कर भेजा जेल