Congress Nyay Yatra

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अनुशासनहीनता पर सख्त रवैया अपनाते हुए पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। बिलाईगढ़ के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक टंडन को कांग्रेस से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान दीपक टंडन पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे। इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।

See also  'स्वार्थी व्यक्ति देश को कमजोर करता है': RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए समाज से की यह खास अपील