रायपुर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल सायं 5 बजे तक है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 15 मई दिन गुरूवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

इसी तरह से पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल सायं 5 बजे तक है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 08 मई दिन गुरूवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

See also  बस्तर के लिए सुपर प्लान तैयार; दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम साय, सौंपा बस्तर 2.0 का ब्लूप्रिंट, जानें क्या है खास?