encounter
encounter

सुकमा-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बार्डर में शनिवार सुबह 7 बजे से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल के जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से एक महिला नक्सली है। तलााशी के दौरान सुरक्ष बल के जवानों ने मौके से 1 INSAS Rifle, गोला बारूद समेत अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार बीजापुर के DRG और नक्सलियों के बीच अभी भी फायरिंग जारी है। सुरक्षा बल के जवान लगातरा क्षेत्र में सर्चिंग कर जवाबी कार्यवाहीं कर रहे हैं। बैक-अप के लिए टीम भी रवाना की गई है। सुरक्षा बलों के लौटने पर ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।

See also  मुठभेड़ की नई कहानी : अमन साव गिरोह के सदस्यों ने पुलिस वाहन पर किया था बम से हमला, छुड़ाने के प्रयास में हुई मुठभेड़