सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों की लगातार दबिश और प्रभावी रणनीति के चलते 22 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक नक्सली दंपति भी शामिल है, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। कुल मिलाकर इन 22 नक्सलियों पर 40 लाख रुपए का इनाम था।

इन नक्सलियों ने सुकमा एसपी और सीआरपीएफ के डीआईजी के सामने आत्मसमर्पण किया। यह बड़ी सफलता सुरक्षा बलों की रणनीति और इलाके में बढ़ते दबाव का परिणाम मानी जा रही है। यह कदम सुरक्षा बलों के साथ जारी अभियान और संवाद का हिस्सा है जिससे कई नक्सलियों ने अपने अस्तित्व की धारा को बदलते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

दंतेवाड़ा के बस्तर पंडुम कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी। अब इस अपील का असर सुकमा में देखने को मिला, जहां एक साथ इतने नक्सलियों ने हथियार डाले।

See also  SUSPENDED : जल जीवन मिशन की भेंट चढ़े एक और इंजिनियर, गलत तरीके से भुगतान और नाफरमानी की मिली सजा…