नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप कर इतिहास रच दिया है। टॉपर्स की सूची और पूरी मेरिट लिस्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।

प्रयागराज की बेटी बनीं देश की शान

शक्ति दुबे ने 2016 में बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। अब उन्होंने UPSC जैसी कठिन परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से कुछ भी नामुमकिन नहीं। शक्ति दुबे अब देशभर के लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं।

दूसरे स्थान पर रहीं हर्षिता गोयल

हरियाणा की मूल निवासी और वर्तमान में गुजरात के वडोदरा में रह रहीं हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता भी यह दर्शाती है कि लगातार प्रयास और समर्पण से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

See also  UPSC परीक्षा आज, 5 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

कितने उम्मीदवार हुए सफल?

इस बार UPSC CSE 2024 की फाइनल मेरिट लिस्ट में कुल 1009 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है, जिनका वर्गवार विवरण इस प्रकार है:

  • जनरल: 335
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 109
  • ओबीसी (OBC): 318
  • एससी (SC): 160
  • एसटी (ST): 87

ऑल इंडिया टॉप 5 टॉपर्स की सूची:

  1. शक्ति दुबे
  2. हर्षिता गोयल
  3. डोंगरे अर्चित पराग
  4. शाह मार्गी चिराग
  5. आकाश गर्ग

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक:

  1. upsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “What’s New” सेक्शन में UPSC CSE 2024 Final Result लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।
  4. आप इसे डाउनलोड करके अपना नाम या रोल नंबर उसमें चेक कर सकते हैं।
  5. जिनका नाम या रोल नंबर लिस्ट में है, वे अंतिम चयनित उम्मीदवार माने जाएंगे।