सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिनमें 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों पर कुल मिलाकर 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जायेगा।

See also  Surrender News : 4 हार्डकोर नक्सली समेत 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 39 लाख का इनाम था घोषित