CG Weather Update
CG Weather Update

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब बारिश और ठंडी हवाओं से राहत महसूस हो रही है।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन और ऐसे ही रह सकते हैं, खासकर बस्तर और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

CG Weather Update: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक मौसमीय सिस्टम (द्रोणिका) पश्चिम बंगाल और सिक्किम से होते हुए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक फैला है। ये सिस्टम करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक असर दिखा रहा है, जिससे बादल, बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल रहा है।

CG Weather Update: कई जिलों में तेज हवा और बिजली गिरने का अनुमान

See also  2000 रुपए के नोट जमा करने बैंक पहुंचा नक्सलियों का सहयोगी गिरफ्तार

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में अगले तीन घंटों में तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा), गरज-चमक और बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

CG Weather Update: इसके अलावा बस्तर, कांकेर, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और कुछ दूसरे जिलों में भी तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) और बारिश के आसार हैं। इन जगहों के लिए येलो अलर्ट दिया गया है।

CG Weather Update: पिछले 24 घंटे में रायपुर का तापमान सबसे ज्यादा रहा 41.2 डिग्री सेल्सियस। वहीं दूसरी ओर, जगदलपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update: पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है। राजधानी रायपुर में आज शुक्रवार को आसमान हल्के बादलों से ढका रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की फुहारें भी पड़ सकती हैं। यहां का तापमान 41 डिग्री अधिकतम और 30 डिग्री न्यूनतम के आसपास रह सकता है।

See also  CG Weather Update: चक्रवात दाना के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 8 जिलों में अलर्ट, तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान