• Home
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • National
  • International
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Jobs & Career
      • TRP Jobs News
      • Education News TRP
    • Bollywood
    • Bureaucracy
    • Editorial
      • Opinion Articles TRP
    • Surgery
  • About TRP
  • ePaper TRP – The Rural Post
  • Contact Us
  • Manage Subscriptions
  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo
Skip to content
  • About TRP
  • ePaper TRP – The Rural Post
  • Contact Us
  • Manage Subscriptions
  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo
TRP LOGO

The Rural Press

Redefining Journalism

  • Home
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • National
  • International
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Jobs & Career
      • TRP Jobs News
      • Education News TRP
    • Bollywood
    • Bureaucracy
    • Editorial
      • Opinion Articles TRP
    • Surgery
समाचार The Rural Press » TRP News » YouTuber Jyoti Malhotra: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के इंस्टाग्राम रील में मिला उस जगह का वीडियो जहां हुआ था पर्यटकों पर आतंकी हमला, जनवरी में पहलगाम भी गई थी ज्योति
Posted inTRP News

YouTuber Jyoti Malhotra: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के इंस्टाग्राम रील में मिला उस जगह का वीडियो जहां हुआ था पर्यटकों पर आतंकी हमला, जनवरी में पहलगाम भी गई थी ज्योति

by TRP Desk SMay 17, 2025May 17, 2025

नई दिल्ली। Jyoti Malhotra Pahalgam Terror Attack Connection: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ के बाद पहलगाम आतंकी हमला मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यूट्यूबर पहलगाम आतंकी हमला होने से एक महीने पहले श्रीनगर की यात्रा पर गई थी। इसी दौरान ज्योति पहलगाम भी गई थी। जिसकी रील इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई थी। बताया गया है कि रील उसी जगह की थी जहां पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था। हालांकि अभी तक इस मामले को कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Jyoti Malhotra Pahalgam Terror Attack Connection: बताया जा रहा है कि ये जानकारी ज्योति मल्होत्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगालने पर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूट्यूबर पहलगाम आतंकी हमला होने से एक महीने पहले श्रीनगर की यात्रा पर गई थी। इस दौरान ज्योति पहलगाम भी गई थी और जनवरी में श्रीनगर घूमने के बाद वो मार्च के महीने में पाकिस्तान गई थी। आरोप है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान हाई कमीशन में काम करने वाले दानिश नाम के एक अधिकारी के संपर्क में थी और इसी अधिकारी ने ज्योति को पाकिस्तान भी भेजा था।

See also  PAK दूतावास में दोस्ती, आसानी से मिला पाकिस्तान-चीन का वीजा... जानिए कैसे जांच एजेंसी की रडार पर आई ज्योति

Jyoti Malhotra Pahalgam Terror Attack Connection: पूछताछ में ज्योति ने क्या किया खुलासा

पुलिस पूछताछ में ज्योति ने स्वीकार किया कि 2023 में वो पाकिस्तान हाई कमीशन गई थी। उसे पाकिस्तान जाने के लिए वीजा चाहिए था। यहां उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई। इस दौरान उसने दानिश का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बात करने लगी। इसके बाद ज्योति दो बार पाकिस्तान गई और वहां पर दानिश के कहने पर अली अहवान से मुलकात की। अली अहवान ने ही पाकिस्तान में उसके ठहरने और घूमने का इंतजाम किया।

Jyoti Malhotra Pahalgam Terror Attack Connection: पाकिस्तानी सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस अधिकारियों से भी मिली

अली अहवान नाम के शख्स ने ही ज्योति की मुलाकात पाकिस्तानी सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस के अधिकारियों से मिलवाया। इसी दौरान वो शाकिर और राणा शहबाज नाम के दो लोगों से भी मिली। शाकिर का मोबाइल नंबर भी लिया जिसे उसने जट रंधावा के नाम से सेव किया, जिससे कि किसी को शक न हो। भारत वापस आने के बाद स्नैपचैट, व्हाट्सऐप और टेलिग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इन लोगों से संपर्क में रही और देश विरोधी जानकारी देने लगी। इस दौरान वो पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी दानिश के साथ वो लगातार संपर्क में रही।

See also  सीमेंट प्लांट के बाहर धरने पर बैठे जिला पंचायत अध्यक्ष, मृत मजदूरों के परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा और प्रबंधन पर FIR की मांग

Jyoti Malhotra Pahalgam Terror Attack Connection: हिसार पुलिस के अनुसार ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में क्लू मिले हैं। तभी से सुरक्षा एजेंसियां ज्योति पर नजर बनाए हुई थीं। गिरफ्तारी के बाद हिसार पुलिस ने शनिवार 17 मई को ज्योति को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर ले लिया। हिसार पुलिस के मुताबिक, 15 मई को DSP जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने ज्योति को उसके घर से हिरासत में लिया। उसके खिलाफ हिसार सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल केंद्रीय एजेंसियां ज्योति से पूछताछ कर रही हैं।

Tagged: IAS spy, Jyoti Malhotra, Jyoti Malhotra Pahalgam Terror Attack Connection, Pahalgam Terror Attack Connection, Pakistan. Pahalgam terror attack, reel Instagram account, terrorist attack on tourists

Post navigation

Previous शादी के मंडप में दूल्हे को आया हार्ट अटैक, मातम में बदल गई खुशियां
Next अब स्कूलों में लगेंगे Sugar Board..! जानिए, CBSE ने क्यों स्थापित करने को कहा, क्या है सरकार का प्लान?

Ro no. 13848/20

  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo

About S S B Media House, established in 2016 and headquartered in Raipur, Chhattisgarh, is a leading news media company committed to delivering comprehensive, accurate, and timely news coverage. We focus on bridging the information gap and providing valuable insights to our audience, with a special emphasis on rural communities. Our commitment to quality journalism is reflected in our two distinct brands: TheRuralPress.in and trp.news The Rural Post.

Editor: Uchit Sharma
[email protected]
[email protected]
91-7714041421
The Rural Press
S S B Media House
House No. 31/240,
Near Central Bank of India, Civil Lines
Raipur, 492001
Chhattisgarh India

  • About Us
  • Who we are
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
© 2026 Powered by SSB Media House Powered by Newspack Privacy Policy