Attack outside Jewish Museum in America

Attack outside Jewish Museum in America: वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में स्थित यहूदी संग्रहालय के पास हुई गोलीबारी में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब म्यूजियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, जिसे अमेरिकी यहूदी समिति द्वारा आयोजित किया गया था।

Attack outside Jewish Museum in America: इस हमले की जांच एफबीआई की ज्वॉइंट टेररिज्म टास्कफोर्स कर रही है। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे यहूदियों को निशाना बनाने वाली एक आतंकी कार्रवाई करार दिया है। दूतावास के एक प्रवक्ता ने बताया कि इजरायल के राजदूत घटना के समय वहां मौजूद भी नहीं थे।

Attack outside Jewish Museum in America: होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की मंत्री क्रिस्टी नोएम ने बताया कि वॉशिंगटन डीसी में यहूदी म्यूजियम के पास इजरायल के दूतावास के दो कर्मचारी मारे गए हैं। हम इस घटना की जांच तेजी से कर रहे है, और जैसे ही और जानकारी मिलेगी, हम उसे आप लोगों को बताएंगे। पीड़ितों के परिवार के लिए प्रार्थना करें। हम दोषियों को कानून के सामने जरूर लाएंगे।

See also  बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से हफ्ते में 4 दिन करनी होगी नौकरी और तीन दिन मिलेगी छुट्टी, मोदी सरकार लेबर कोड नियमों लाएगी बदलाव

Attack outside Jewish Museum in America: मामले की जांच तेजी से कर रहे हैं जांच

घटना के लेकर एफबीआई निदेशक काश पटेल ने बताया कि मुझे और मेरी टीम को वॉशिंगटन में यहूदी म्यूजियम के बाहर हुई गोलीबारी की खबर मिली है। हम एमपीडी के साथ मिलकर इस मामले की जांच तेजी से कर रहे हैं। इस घटना से जुड़ी और जानकारी हम जल्द ही साझा करेंगे। डीसी पुलिस के अनुसार, यह घटना एफबीआई के वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के सामने हुई, जो म्यूजियम के पास स्थित है।