Monsoon 2025: नई दिल्ली। भारत में मानसून (Monsoon) की एंट्री हो गई है। शनिवार (24 मई) को मानसून (Monsoon) केरल पहुंचा। आज ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में मानसून के पहुंचने की संभावना है। 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत में प्रवेश करेगा।

Monsoon 2025: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 साल में पहली बार मानसून (Monsoon) इतनी जल्दी आया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को केरल, कर्नाटक सहित 20 से ज्यादा राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी है।

Monsoon 2025: इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार , केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिर सकते हैं। कई राज्यों में भीषण गर्मी भी रहेगी।

See also  Independence Day 2023 : राज्यपाल हरिचंदन ने राजभवन में किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर दी बधाई

Monsoon 2025: 16 साल का टूटा रिकॉर्ड

आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है। 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है। 17 सितंबर के आसपास वापस लौटना शुरू करता है। 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। लेकिन इस बार मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। 16 साल में पहली बार मानसून इतनी जल्दी आया है। बता दें कि 2024 में मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था।