रायपुर/नई दिल्ली। केंदीय जांच ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति से संबंधित मामले में छत्तीसगढ़ महालेखाकार (AG) कार्यालय के वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी वीरेंद्र पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ब्यूरो ने X पर ट्वीट एक अधिकृत बयान में बताया है कि आरोपी भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त है और आपराधिक कदाचार का अपराध करके जान बूझकर खुद को अवैध रूप से समृद्ध किया है। यह भी आरोप लगाया गया है कि अधिकारी ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसके अलावा आरोपी ने 01 जनवरी 13 से 31 मार्च 25 की अवधि के दौरान अपने, अपनी पत्नी और अपने बेटे के नाम पर 3 करोड़ 32 लाख 93,298/- रुपए की अचल/चल संपत्ति अर्जित/संचित की थी।

गौरतलब है कि सीबीआई रायपुर ने पिछले साल पटेल के तीन ठिकानों घर और आधिकारिक परिसरों में छापे भी मारे थे।

See also  Delhi Liquor Scam : BRS नेता के. कविता को कोर्ट से बड़ा झटका, 8 दिनों के लिए बढ़ी हिरासत