जगदलपुर। राज्य सरकार की शिक्षा नीति के विरोध में अब कांग्रेस सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए कहा कि सरकार बच्चों का भविष्य बनाने वाले स्कूलों को बंद कर रही।

बैज ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार प्रदेशभर में स्कूलों को बंद कर रही है, दूसरी ओर 67 नई शराब दुकानों की स्वीकृति दे रही है। उन्होंने कहा कि यह फैसला समाज और शिक्षा दोनों के हित में नहीं है।

बैज ने कहा, कांग्रेस युक्तियुक्तकरण का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ जल्द चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। आंदोलन की तारीखों का जल्द ऐलान किया जाएगा।

See also  पीएम केयर फंड पर कांग्रेस का देवजी पर जवाबी वार, आरपी सिंह ने कहा-सीएसआर राशि पर पहला अधिकार राज्य का