टीआरपी डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार सुबह एक विमान हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा अहमदाबाद के मेघानी इलाके में हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया, जो दूर-दूर से नजर आ रहा था। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गई हैं। हताहतों या नुकसान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

See also  IAS अभिषेक प्रकाश पर बढ़ी मुश्किलें: 400 करोड़ की रिश्वत मामले में चार्जशीट