रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट आज शाम 7:20 बजे तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

रेड अलर्ट
बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा, आंधी (60-80 केएमपीएच) की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा, आंधी (40-60 केएमपीएच) की संभावना है।

येलो अलर्ट
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 केएमपीएच) की संभावना है।

See also  Weather Alert : छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना, अगले चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट