रायपुर। शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए डीईओ को सस्पेंड कर दिया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ के डीईओ एलपी पटेल का सस्पेंशन आर्डर जारी कर दिया गया है। उनके खिलाफ बड़ी शिकायत मिली थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने ये कार्रवाई की है। डीईओ एलपी पटेल पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा के लिए बनाये गये उड़नदस्ता में बिना कलेक्टर के अनुमोदन के ही परिवर्तन किया था।

प्रभारी DEO को भी किया प्रताड़ित

यही नहीं तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को धमकी, गाली गलौज, वेतन आहरण ना करने और प्रताड़ित करने का भी पटेल पर आरोप था। राज्य सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ को सारंगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

देखें DEO का निलंबन आदेश :


See also  दुर्ग-बिलासपुर रूट के ये पैसेंजर ट्रेन रद्द, यहां देखें Train Cancelled लिस्ट