NEET UG Result 2025: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 14 जून को दोपहर 1:30 बजे नीट यूजी का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था।

NEET UG 2025 रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक एक्टिव

NEET UG का रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है और छात्रों को व्यक्तिगत रूप से कोई जानकारी नहीं भेजी जाएगी। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर NEET UG 2025 Result लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं

टॉपर्स लिस्ट भी जारी

रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया टॉपर्स लिस्ट भी एनटीए ने जारी कर दी है। मुकेश कुमार ने पूरे देश में AIR-1 हासिल कर टॉप किया है। महेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.99 पर्सेंटाइल प्राप्त किया। बता दें कि टॉपर्स की पूरी सूची और रैंक कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध है।

See also  दिल्ली आबकारी घोटाला मामले के आठवें आरोपी गिरफ्तार 

काउंसिलिंग शेड्यूल जल्द होगा जारी

NEET UG 2025 के परिणामों के बाद अब बारी है मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की। मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) जल्द ही काउंसिलिंग शेड्यूल जारी करेगी। ऑल इंडिया कोटा के तहत काउंसिलिंग चार चरणों में आयोजित होगी। छात्रों को रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग निर्धारित समय में करना होगी। पात्र छात्र अपनी रैंक के अनुसार देश के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS/BDS में प्रवेश ले सकेंगे। काउंसिलिंग और रजिस्ट्रेशन की तारीखें MCC की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी।