CG Naxal News: 3 members of family of a surrendered Naxal leader killed in Bijapur, Maoists are not desisting from cowardly acts

CG Naxal News: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली लीडर के परिवार के 3 लोगों की नक्सलियों ने निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के पेद्दाकोरमा गांव में एक छात्र समेत 3 लोगों की नक्सलियों ने हत्या कर दी। मृतकों के नाम झींगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी बताए गए हैं। इनके अलावा नक्सलियों ने 7 ग्रामीणों के साथ बेरहमी पूर्वक मारपीट कर घायल अवस्था में छोड़ दिया है।

CG Naxal News: बताया जा रहा है कि, इसके अलावा नक्सलियों ने दर्जनभर ग्रामीणों का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है। नक्सलियों के हाथों मारे गए दो ग्रामीण आत्मसमपर्ण कर चुके नक्सली नेता दिनेश मोडियम के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। नक्सली नेता वेल्ला और उसकी टीम ने मंगलवार की शाम 4 बजे इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल घटना का पूरा विवरण नहीं मिल पाया है।

See also  Kshitij`25 collaborates with Yuva Conclave for an inspiring Talk Show with Vicky Kaushal.