रायपुर। प्रदेश भर में सरकारी कार्यालयों में सारा कामकाज ऑनलाइन करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत ई ऑफिस की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए समस्त जिलों
ट्रेनिंग को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को शेड्यूल जारी किया है। 23 जून से जिलों में प्रशिक्षण आयोजित की जाएगी।

शेड्यूल के साथ जारी पत्र में उल्लेख है कि ”छत्तीसगढ़ के समस्त विभागों एवं कार्यालयों में ई-ऑफिस के क्रियान्वयन किये जाने की कार्यवाही लगातार चल रही है। जिला कार्यालयों में ई-ऑफिस Onboarding प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं।

अतः जिला कार्यालयों में ई-ऑफिस के सुचारू संचालन के लिए संलग्न समय-सारणी अनुसार प्रशिक्षण आयोजन किया गया है, जिसमें आपके जिले के नामांकित मास्टर ट्रेनर्स, नोडल ऑफिसर एवं जिला स्तर के प्रत्येक विभाग से कम से कम 02 अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

प्रशिक्षण समय-सारणी के अनुसार आवश्यक हॉल का चयन कर लें, जिसमें ट्रेनिंग देने हेतु बड़ा स्क्रीन, इंटरनेट कनेक्टीविटी और साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था उपलब्ध हो।”

See also  MMBS-BDS में प्रवेश के लिए बदला शैड्यूल, अब स्टूडेंट इस तारीख तक कर सकेंगे Online आवेदन