बिलासपुर। जिले के कोटा तहसील के ग्राम तेन्दुआ में पदस्थ पटवारी रेवती रमन सिंह को सरकारी जमीन की फर्जी तरीके से बिक्री में शामिल होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कोटा एसडीएम द्वारा जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

निलंबन आदेश के मुताबिक पटवारी के खिलाफ जंगल मद की खसरा नंबर 69/2 की भूमि को गलत तरीके से बेचने के मामले में शिकायत की गई थी, जिसकी जांच में प्रारंभिक तौर पर आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए पटवारी रेवती रमन सिंह को निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान रेवती रमन सिंह को तहसील कार्यालय रतनपुर में अटैच किया गया है।

पटवारी के निलंबन आदेश में तहसीलदार कोटा को एक सप्ताह के भीतर निलंबित पटवारी को नोटिस जारी कर विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम तेन्दुआ के हल्का नंबर 11 का अतिरिक्त प्रभार अब पटवारी विनय बोले को सौंपा गया है।

See also  Ek Bharat. Shrestha Bharat: भाजपा मनाएगी बिहार स्थापना दिवस,पं दीनदयाल ऑडिटोरियम में होगा भव्य आयोजन, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन भी शामिल होंगे