Iran–Israel War: Netanyahu's reply to Trump threatening ceasefire, cannot stop attack, retaliation is necessary and missile fired on Tehran

Iran–Israel War: यरुशलम/वॉशिंगटन/तेहरान। ईरान और इजरायल के बीच घोषित सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद हालात फिर बिगड़ गए हैं। इजरायल ने मंगलवार को तेहरान के पास स्थित एक ईरानी रडार ठिकाने पर हवाई हमला किया।

इजराइयली मीडिया के अनुसार, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साफ कर दिया कि हमले को टालना संभव नहीं है और ईरान की कार्रवाई के जवाब में कुछ न कुछ करना जरूरी है।

Iran–Israel War: ईरानी रडार साइट पर इजरायल का हमला

इजरायल की ओर से इसे ‘सीमित जवाबी कार्रवाई’ बताया गया है। इजरायल का दावा है कि यह हमला ईरान की ओर से संघर्षविराम तोड़कर दो बैलिस्टिक मिसाइल दागने के जवाब में किया गया है। इस बीच ईरानी मीडिया मिजान और शरघ ने रिपोर्ट किया है कि उत्तरी ईरान के बाबोलसर शहर पर इजरायल ने हमला किया है। वहीं इजरायली आर्मी रेडियो ने पुष्टि की है कि तेहरान के पास एक रडार साइट को निशाना बनाया गया।

See also  Iran-Israel War: इजराइली हमले में ईरानी रक्षामंत्री के मारे जाने की खबर, काउंटर अटैक में ईरान ने भी इजराइल-दुबई पर 400 मिसाइलें दागीं, एक साथ 6 अमेरिकी नेवी बेस पर हमला

Iran–Israel War: ट्रंप ने जताई नाराजगी.मैंने कहा था कि बम मत गिराओ

वहीं ट्रंप ने व्हाइट हाउस लॉन पर मीडिया से बातचीत में इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जाहिर की। ट्रंप ने कहा कि वह दोनों पक्षों से नाराज हैं, खासकर इजरायल से, जिसने संघर्षविराम के बावजूद कार्रवाई की। ट्रंप ने जोर देकर कहा, ‘मैंने साफ कहा था- बम मत गिराओ, अपने पायलटों को वापस बुलाओ.’ लेकिन इसके बावजूद हमला हुआ।

Iran–Israel War: दूसरी ओर ईरान ने चेतावनी दी है कि उसकी ओर से जवाब जल्द और ‘दोगुना विनाशकारी’ होगा. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने साफ कर दिया है कि यह कोई चेतावनी नहीं है, बल्कि एक शुरुआत है।