10 महीने में 1 लाख तक पहुंच जाएगा सेंसेक्स, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley का अनुमान

टीआरपी डेस्क। Stock Market : कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन यानी आज, मंगलवार (24 जून) को भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत हुई है। दरअसल ईरान-इजराइल के बीच सीजफायर की खबरों के बीच सेंसेक्स 637 अंक की बढ़त के साथ खुला। वहीं निफ्टी में भी 208 अंक का उछाल आया हैं। फिलहाल सुबह 11:04 बजे सेंसेक्स 82,796.48 पर और निफ्टी 25,263.75 पर कारोबार कर रहा हैं।

बता दे कि रविवार को अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों के चलते सोमवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को सेंसेक्स 704 अंकों और निफ्टी 172 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया था।

Stock Market : सेंसेक्स की 29 कंपनियों में तेजी, एनटीपीसी की सबसे बड़ी गिरावट

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान में शुरुआत की, जबकि सिर्फ एनटीपीसी का शेयर गिरावट में दिखा। एनटीपीसी के शेयर 2.92% टूटे। वहीं, अडाणी पोर्ट्स 3.51% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा।

See also  व्यापम ने जारी किया पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक…

Stock Market : इन शेयरों में आया उछाल
एशियन पेंट्स: +1.78%
महिंद्रा एंड महिंद्रा: +1.30%
टाटा स्टील: +1.21%
टीसीएस: +1.10%
एसबीआई: +1.09%
इंफोसिस: +1.09%
टाटा मोटर्स: +1.02%