रायपुर। बालोद के डौण्डी विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को विद्यालय में शराब पीते पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले द्वारा की गई।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी, डौण्डी द्वारा इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। जांच में 24 जून को प्रधानपाठक ठाकुर को विद्यालय के अपने कक्ष में मदिरा पीते हुए पाया गया। इस कृत्य से न केवल विभाग की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि उनका यह कृत्य शिक्षक जैसे मर्यादित पद की गंभीर अवहेलना भी है।

See also  गोधन न्याय योजना : सीएम भूपेश ने हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर किए 15.29 करोड़ रुपए