रायपुर। राजधानी में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। खारुन नदी सहित कई जगहों पर जलस्तर बढ़ गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। लेकिन अस्पतालों में जलभराव की खबर सामने आना एक गंभीर विषय है। क्योंकि जलभराव के चलते मरीजों के उपचार में देरी कोई वाजिब कारण नहीं माना जा सकता। लेकिन रायपुर एम्स में जलभराव का ऐसा नजारा सामने आया है।

एम्स में पहली बारिश ने यह स्पष्ट कर दिया कि उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं वाले संस्थानों को भी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता होती है जैसे कि जल निकासी, बिजली सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था। जब आपातकालीन और शल्य चिकित्सा कक्ष जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं बाधित होती हैं तो मरीजों की जान दांव पर लग जाती है।

राजधानी में मानसून की पहली बारिश का असर रायपुर के मुख्य अस्पताल एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) पर भी पड़ा। बारिश के कारण अस्पताल परिसर में पानी भर गया, जिससे न सिर्फ मरीजों को बल्कि अस्पताल के कर्मचारियों समेत अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसका वीडियो देखा जा सकता है….

See also  ‘आप’ के नगरपालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने शपथ लेने से किया इंकार, जानिए क्या है मामला…