किंगदाओ (चीन)। SCO यानी शंघाई सहयोग संगठन के एक सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को जमकर घेरा। चीन के किंगदाओ में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आतंकवाद के वित्तपोषकों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। खबर है कि इस दौरान उन्होंने एक दस्तावेज पर भी दस्तखत करने के से इनकार कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंह ने जिन दस्तावेजों पर दस्तखत करने से इनकार किया है, उनमें पहलगाम का जिक्र नहीं था। जबकि, बलूचिस्तान को शामिल किया गया था। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 26 सैलानियों की गोलीबारी कर हत्या कर दी थी।

दोहरे मानदंडों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए

सम्मेलन में अपने संबोधन में सिंह ने कहा कि आतंकवाद से निपटने में दोहरे मानदंडों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। सिंह ने कहा कि एससीओ को इस खतरे से निपटने में दोहरे मानदंड अपनाने वाले देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए।

See also  दुनिया में भारत की छवि हुई मजबूत, PM मोदी के काम से खुश 80 प्रतिशत भारतीय : PU रिसर्च

सिंह ने यह भी कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का तरीका भारत में लश्कर-ए-तैयबा के पिछले आतंकी हमलों जैसा था। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपना रहा है। माना जा रहा है कि SCO के साझा बयान पर सिंह का हस्ताक्षर नहीं करना आतंक के खिलाफ भारत की कड़ी नीति दुनिया के देशों के लिए स्पष्ट संदेश है।