Big Breaking: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निलंबित पटवारी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले पटवारी का नाम सुरेश मिश्रा था। उनका शव फार्म हाउस में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि फार्म हाउस उनकी बहन का है। शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में पटवारी ने खुद को निर्दोष बताया है।

दो दिन बाद होने वाले थे सेवानिवृत्त

यह घटना तब सामने आई जब वे मात्र दो दिन बाद, यानी 29 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। बता दें कि सुरेश मिश्रा, जो तखतपुर तहसील के राजस्व विभाग में बतौर पटवारी कार्यरत थे और भाड़म पंचायत का प्रभार संभाल रहे थे, को 24 जून 2025 को एसडीएम ने भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित किया था। बताया जा रहा है कि यह उनका तीसरा निलंबन था, क्योंकि पिछले छह महीनों में वे दो बार पहले भी इस कार्रवाई का सामना कर चुके थे।

See also  Naxal Encounter in Nayaranpur:सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों की नक्‍सलियों से मुठभेड़, 7 वर्दीधारी नक्सली ढेर

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसकी जांच के बाद आत्महत्या के पीछे की सटीक वजह सामने आ सकती है। प्रारंभिक जांच में निलंबन और रिटायरमेंट से पहले की अनिश्चितता को कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।