टीआरपी डेस्क। मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला, जिन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जाना जाता था, अब इस दुनिया में नहीं रहीं। महज 42 साल की उम्र में उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस खबर ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजे शेफाली ने अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत की। उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी ने तुरंत उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद समाचार की पुष्टि सबसे पहले सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर की। बाद में शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने भी यह खबर रोते हुए साझा की, और बताया कि एक्ट्रेस को हार्ट अटैक आया था। हालांकि परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

See also  Amygdala Hijack : डर या गुस्सा आते ही क्यों बिगड़ जाती है हालत ? जानिए क्या है ‘एमिग्डला हाइजैक’?

2002 में शुरू किया था करियर
शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में हिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। टीवी रियलिटी शोज़ जैसे बिग बॉस 13 और नच बलिए में उनकी उपस्थिति ने उन्हें एक बार फिर से दर्शकों के दिलों में जगह दिलाई।

सोशल मीडिया पर शोक की लहर
उनके अचानक निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। फैंस और साथी कलाकारों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। एक वायरल वीडियो में पति पराग गाड़ी में गमगीन मुद्रा में दिखे, जो हर किसी का दिल छू गया।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।